मंदसौरः शिवना तट पर श्रमदानियों ने दो ट्रॉली जलकुंभी व प्लास्टिक निकाली
इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि एक सूचना पर आज भी बड़ी संख्या में महिला,पुरुष व समाजसेवी श्रमदान करने आ रहे हैं इससे यह लगता है की लोगों में साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बड़ी है और इन ही जागरूक शहर वासियों के सहयोग से आने वाले एक-दो साल में शिवना नदी को पूर्ण रूप से साफ और स्वच्छ से करने में हम कामयाब होंगे। जैन ने आगे कहा कि शिवना नदी के आसपास घाट भी बनेंगे और रोड भी चोड़े होंगे साथ ही नदी के किनारे पौधारोपण होने के बाद नदी के आसपास का दृश्य बहुत ही सुंदर दिखाई देने लगेगा और इस पर हम निरंतर आमजन को साथ लेकर काम करेंगे ।









