नारनौल: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 10 सांस्कृतिक टीमें चयनित
एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को आईटीआई मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। सभी टीमों को इस रिहर्सल में भाग लेने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इससे पहले पीटी एवं डंबल शो का भी पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।









