खैरथल-तिजारा जिले का नया नाम होगा भर्तृहरि नगर, भिवाड़ी बनेगा मुख्यालय
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- खैरथल-तिजारा ज़िले का नाम महान तपस्वी बाबा श्री भर्तृहरि नाथ महाराज के नाम पर रखे जाने के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। अलवर बाबा भर्तृहरि की तपोभूमि रही है। इस निर्णय से क्षेत्र के सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मैं जनभावनाओं को नजर में रखते हुए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनन्दन करता हूँ।
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा 4 अगस्त 2023 को राज्य में नए जिलों की घोषणा की गई थी, जिनमें खैरथल-तिजारा भी शामिल था। उस समय भिवाड़ी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग जोर पकड़ रही थी।









