विधायक सुधीर शर्मा ने किया बलिदानी अभिजय थापा स्मृति द्वार का शिलान्यास

इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की धरती वीरों की धरती है। यहां से कई वीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। फिर चाहे बात आजादी से पहले की हो या फिर आजादी के बाद की। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की याद में इस तरह के स्मारक और स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन ये द्वार तैयार हो जायेगा धर्मशाला का ये क्षेत्र वीरों की गाथाओं से और भी गौरवान्वित हो जायेगा। इस मौके पर बलिदानी मेजर के माता सुनीता थापा और पिता सुनील थापा भी मौजूद रहे।