स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

इन जगहों पर बने हैं ड्रॉप गेट

-डीसी आवास : वीवीआईपी, अफसर और मीडियाकर्मी का प्रवेश।

-दीनदयाल नगर : सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।

-डीसी आवास से आगे मोड़ : वीआईपी, अफसर और मीडिया का प्रवेश ।

-स्व. शिबू सोरेन आवास के बगल वाले मार्ग : वाहनों का प्रवेश वर्जित।

-हॉकी स्टेडियम के पास और आर्मी मैदान के सामने समारोह में जाने वाले अफसर और मीडिया के वाहनों का प्रवेश।

-सब्जी बाजार मोड़ : समारोह में भाग ट्रांसफार्मर मोड़ : सिर्फ पासयुक्त लेने वाले और पासयुक्त वाहनों का प्रवेश।

यहां तक आ सकेंगे बडे वाहन

-रिंग रोड से बोड़या के रास्ते शहर में आने वाले वाहन : बोड़ेया तक।

-चाईबासा-खूंटी से शहर की ओर आने वाले वाहन : बिरसा चौक तक।

-पलामू-लोहरदगा से शहर की ओर आने वाले वाहन : तिलता चौक तक।

-गुमला, सिमडेगा से शहर की ओर आने वाले वाहन : आईटीआई बस स्टैंड तक।

-जमशेदपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन : नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक तक।

-जमशेदपुर से सदाबहार चौक के रास्ते शहर तक आने वाले वाहन : कुसई घाघरा तक।

-पतरातू से कांके रोड होते हुए शहर तक आने वाले वाहन : चांदनी चौक तक।

-बूटी मोड़ से बरियातू रोड होते हुए शहर तक आने वाले वाहन : बूटी मोड़ तक।