झज्जर खंड के स्कूलों की तीन खेल प्रतियोगितायें संपन्न
प्रतियोगिता में झज्जर खंड के सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और खेल भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों के अनुसार, खंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिससे उन्हें और बेहतर मंच मिलेगा। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे एईओ जय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों, कोचों और अभिभावकों को भी इसके सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए, तो नशे की बुराई को समाज से काफी हद तक दूर किया जा सकता है। खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं करते, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी आधार हैं।









