रक्षाबंधन पर सड़क हादसा: बहन की मौत व भाई गंभीर घायल
राऊपुर निवासी ब्रजकिशोर के पुत्र मोनू (24) और पुत्री बंदना (30) किसी कार्य से निकले थे, तभी जुआ गांव के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बंदना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर अजीतमल पुलिस और सीएचसी अजीतमल की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सैफई रेफर किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।









