पन्‍ना : कजलियां विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

प्राप्त जानकारी अनुसार पानी में डूबने के बाद जब लोगों ने देखा तो युवक बाहर नहीं निकला जिसकी सूचना थाना गुनौर को दी गई पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया एसडीआरएफ की टीम के लगातार दिनभर खोजने के बाद भी युवक को ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिली बाद में 24 घंटे बाद सोमवार को स्वयं ही मृत शव पानी में ऊपर उतराने से शव को पकड़ कर बाहर निकाला गया एवं पोस्टमार्टम के लिए गुनौर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। पानी के अन्दर जल कुंभी के पैरों में फंस जाने के कारण युवक तैर नहीं सका एवं पानी में डूबने से मृत्यु हो गई एवं कजलियां विसर्जन का उत्सव मातम में बदल गया।