छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने की गहलोत से मुलाकात

छात्रों ने गहलोत को मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि 2023 में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और नई शिक्षा नीति के विभिन्न घटकों को लागू करने के लिए चुनावों को कुछ महीनों के लिए स्थगित किया गया था। हालांकि दिसंबर 2023 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से इन चुनावों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्र नेताओं की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे उनकी इस जायज मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे।