तीसरी सोमवारी जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी
भक्तों का दल सुबह 7 बजे बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगाजल के संकल्प के बाद सूर्य मंदिर शिवालय पहुंचेगा। यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी, भजन मंडली, पुष्पवर्षा और दो एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। संध्या 6:30 बजे बनारस से आई 15 सदस्यीय मंडली काशी के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती कराएगी, जिसमें पारंपरिक वाद्य, शंखध्वनि, दीपमालाएं, मंत्रोच्चार और आतिशबाजी शामिल रहेंगे। समिति ने बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज पर अरघा से जलार्पण की व्यवस्था, तोरण द्वार, विद्युत एवं पुष्प सज्जा तथा 200 से अधिक सेवकों की तैनाती की है। प्रसाद वितरण के लिए सोन मंडप परिसर में 20 काउंटर और 15 पानी काउंटर लगाए जाएंगे।









