प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन की जांच में चार पात्र, तीन अपात्र
नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट में डीएम को बताया कि आसमा उस्मान, मो. आलम, मुराद अली, मैसर जहां के आवेदन को पात्र कर आख्या अधिशासी अधिकारी को मई में भेजी जा चुकी है। जबकि इसगरी, प्रताप सिंह और कुलसुम के आवेदन को जांच के बाद अपात्र कर आख्या अधिशासी अधिकारी को अप्रैल व मई में भेजी जा चुकी है। टीम के गांव में पहुंचने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है। पात्र परिवार का कहना है कि अब उन्हें जल्द ही पीएम आवास योजना के तहत पहली किश्त मिल जाएगी।









