केदारनाथ सड़क व पैदल मार्ग बंद, लाैटे यात्रियों को पगडंडी बनाकर निकाले जा रहे यात्री

मंगलवार सायंकाल से गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के मध्य बाधित चल रहे सड़क मार्ग व पैदल मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड में ही रुकवाया गया है। एसडीआरएफ ने बताया कि मार्ग के खुलने में अत्यधिक समय लगने पर धाम से लाैटे श्रद्धालुओं काे गौरीकुंड के पास प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि के सहयाेग से यहां पगडंडी तैयार की है। इस कच्ची पगडण्डी से वापस आए यात्रियों को सोनप्रयाग की तरफ भेजा जा रहा है।