सिरसा: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद
एक अन्य पुलिस टीम ने भारतमाला पुल क्षेत्र से मदन गोपाल को 44 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। मदन गोपाल के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन हरीश कुमार से लेकर आया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य सप्लायर हरीश कुमार को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियो को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गहन पूछताछ के माध्यम से इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।









