भोपाल जिले में अत्यधिक वर्षा के चलते 30 जुलाई को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, शिक्षक यथावत शाला में उपस्थित रहेंगे और परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य यथावत संचालित किए जाएंगे। भोपाल के अलावा भारी बारिश को देखते हुए ग्वालियर, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना और शिवपुरी में बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।









