(अपडेट) : मंडी के सरकाघाट में बस हादसा, आठ की मौत, 21 घायल
मृतकों और घायलों की सूची जारी की गई है, जिनमें मृतक के नाम व पते- डोलमा देवी (68), गीता देवी (65), बर्फी देवी (78), अंतरिक्ष (17), बलवीर सिंह (60), सुमन, कलासी देवी और प्रकाश चंद (सभी मंडी जिले के विभिन्न गांवों के निवासी)।
घायलाें के नाम- कृष्ण चंद, कल्पना देवी, सुरेश कुमार, अश्वनी राणा, तुलसी देवी, जगदीश चंद (चालक), वंदना देवी, रूमा देवी, मनसा देवी, मीरा देवी, बाला राम, शालू देवी, प्रेम कुमारी, कामना देवी, रणजीत सिंह, माया देवी, सकिन, सूरज, सरभा देवी, शनाया (6) और पूनम (सभी मंडी और आसपास के क्षेत्रों के निवासी, जिसमें कुछ पंजाब से भी हैं)।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया। ताे वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय महिला मधु के अनुसार, हादसा सड़क के डंगे (ढाल) के धंसने के कारण हुआ, जिससे बस तरांगला मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकाघाट क्षेत्र में मसरेन के निकट तरंगला में हुई बस दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। 21 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार नागरिक अस्पताल सरकाघाट, मेडिकल कॉलेज नेरचौक और एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना की।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एम्स बिलासपुर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मंडी में हुआ बस हादसा बहुत ही दुखद है। मैं ईश्वर से सभी के लिए कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का अनुरोध है।









