राजगढ़ः महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

राजगढ़ः महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

राजगढ़,30 जून (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुरा में रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने सोमवार दोपहर घर पर रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां से हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम अभयपुरा निवासी हरकूबाई (43)पत्नी छोटेलाल बंजारा ने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि घटना के दौरान घर में 85 वर्षीय वृद्व मां के अलावा हरकूबाई थी। महिला ने किन कारणों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

—————