बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं
बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं
बलरामपुर, 17 जून (हि.स.)। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् आज मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया गया। आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं आमनागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा।
कलेक्टर कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। कलेक्टर श्री कटारा ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।









