मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 12 जून से जारी की गई सूचना निरस्त

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 12 जून से जारी की गई सूचना निरस्त

प्रयागराज, 18 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना वित्तीय वर्ष 2025—26 के लिए 12 जून से ऑनलाइन करने के लिए एक सूचना जारी ​की गई थी। जिसे कतिपय कारणों से महानिदेशक मत्स्य के निर्देश पर निरस्त कर दी गई। यह जानकारी गुरुवार को प्रयागराज मण्डल के उपनिदेशक मत्स्य विजयपाल ने दी।

उन्होंने बताया कि 12 जून को मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के ​तहत संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन मांगा गया था। लेकिन कतिपय कारणों से शासन के पत्रांक संख्या 905 के माध्यम से जारी आदेश के क्रम में 14 जून को महानिदेशक मत्स्य विभाग के निर्देश पर जारी सूचना को निरस्त कर दिया गया। इस योजना के लिए आदेश प्राप्त होने के बाद आवेदन करने के लिए नई तिथि फिर से जारी की जाएगी।

—————