भुक्तभोगियों ने साझा किये आपातकाल के अपने अनुभव
भुक्तभोगियों ने साझा किये आपातकाल के अपने अनुभव
खूंटी, 25 जून (हि.स.)।आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को काला दिवस मनाया गया। कार्यकम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम मितल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय साहू और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया। कार्यक्रम में आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें रामचन्द्र महतो, मुसाफिर विश्वकर्मा, ,राघुराम महतो, जितवाहान महतो , महंत सिंह, सुभाष चन्द्र पाहन, करमदयाल महतो, राजकुमार सिंह आदि आपातकाल के भुक्तभोगी शामिल थे। उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किये। मौके पर रूप से जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, मदन मोहन मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत,, मदन मोहन गोप, आदर्श अंसुल, मनोज गुप्ता, शिवनारायण शाहदेव सुबोध कुमार विनोद धान सहित अन्य उपस्थित थे।
—————









