भाजपा नेता देशराज देशी को श्रदांजली देने के लिए उमड़ा शहर
भाजपा नेता देशराज देशी को श्रदांजली देने के लिए उमड़ा शहर
पार्टी देशी को वह सम्मान नहीं दे सकी, जिसके वह हकदार थे:बालेश्वर त्यागी
गाजियाबाद, 13 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक व पंजाबी महासभा के अध्यक्ष दिवंगत देशराज देसी की शोक सभा में पूरा शहर उमर पड़ा। जीटी रोड स्थित आर के बैंकट हॉल में भारतीय जनता पार्टी के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने देश कादेशी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही और नेक दिल इंसान बताया।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके कई संस्मरण भी सुनाएं। उनका बेबाक अंदाज को सराहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने उनके संस्मरण सुनाते हुए कहा कि देशराज देसी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान थे। इस तरह के लोग सदियों में पैदा होते हैं। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि देशराज देसी के जो मन में रहता था वही ऊपर रहता था। वह एक साफ हृदय के व्यक्ति थे । साथ पार्टी के लिए हुए पूरी तरह से समर्पित और मंत्री बालेश्वर त्यागी ने कहा कि देशराज देसी से उनका बहुत ही लगाव रहा था। देशी जैसा समर्पण शायद ही किसी पार्टी के कार्यकर्ता में मिले लेकिन अफसोस की बात यह है कि पार्टी उन्हें वह सम्मान नहीं दे सकी जिसके वह हकदार थे । उन्होंने कहा कि आजकल पार्टी में अपनों को दिए जाने का रिवाज चल पड़ा है जो पार्टी के लिए समर्पित है। उसकी अपेक्षा की जाती है । उन्हें उन्होंने भविष्य में अपेक्षा की की अपनों को छोड़कर जनप्रतिनिधियों को पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना होगा।
महापौर सुनीता दयाल,मुरादनगर के विधायक अजित पाल त्यागी,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव शर्मा,पूर्व महापौर आशा शर्मा,आशु वर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल,वरिष्ठ नेता महेश गोयल,पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही, पूर्व पार्षद हिमांशु लव,सुनील यादव, सतीशचौपड़ा, चंद्रप्रकाश अरोड़ा,राजेन्द्र त्यागी,शिक्षाविद
सरदार जोगेंद्र सिंह बग्गू,गुलशनभामरी,वरिष्ठ पत्रकार राधारमण, सलामत मियां,फरमान अली,दीपक भाटी,
पूर्व डीएस पी योगेश पाठक, समाजसेवी राजू मल्होत्रा, यशपाल सोनी, यशमित सिंह,जगदीश साधना,राजेन्द्र नागर,नदीम।कुरैशी आदि ने देशी को अपनी श्रद्धाजंलि दी।









