25 किलो डोडा चूरा और स्मैक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
25 किलो डोडा चूरा और स्मैक के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
गुना, 31 मई (हि.स.)। जिले के अलग-अलग थानातंर्गत शनिवार को नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर कार्रवाई की गई है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक के पास से डेढ़ लाख का डोडा चूरा तो दो के कब्जे से एक लाख की स्मैक बरामद हुई है। पहली घटना मे जिले के फतेहगढ़ थानातंर्गत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से 25 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं तस्करी में प्रयुक्त बाईक जब्त की गई है । पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। जिस पर पुलिस निवेरी गांव के रास्ते सेनवोर्ड तरफ जाने वाले वाले मार्ग पर पहुँची और उक्त व्यक्ति को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपना नाम गुरूबचन सिंह उर्फ बब्लू पुत्र पृथ्वीपाल सिंह सिख निवासी कुडक़ा थाना फतेहगढ़ बताया। आरोपी की बाईक पर बंधे हुए बोरे से 25 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ । जिसकी कीमत 1. 50 लाख है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 149/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
बाइक से हो रही थी स्मैक की तस्करी
जिले के मृगवास थानातंर्गत नशे के दो सौदागर गिरफ्तार किए गए है। उनके पास से 1 लाख की स्मैक सहित बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान तरफ से स्मैक की तस्करी की सूचना मिलनी थी। जिस पर सोल्यावेह के रास्ते पर दो बाइक सवारों को पकड़ा गया। जिन्होन पूछताछ में अपना नाम मुन्नालाल पुत्र रामचरण साहू निवासी कबीर बाड़ा लटेरी जिला विदिशा एवं बृजेश पुत्र मिश्रीलाल धाकड़ निवासी सिटी सेंटर कॉलोनी लेटरी जिला विदिशा के होना बताए । पुलिस ने उनके पास से 10.12 ग्राम अवैध मदाक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । जिसकी कीमतएक लाख है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमंाक . 81/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । ं
—————









