वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के कई वार्डों का किया निरीक्षण
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के कई वार्डों का किया निरीक्षण
लखनऊ,19 मई (हि.स.)। लखनऊ के प्रभारी मंत्री व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम के कई वार्डों का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री ने आलमबाग, अमौसी, नटखेड़ा सहित कई इलाकों में साफ-सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर सड़क के किनारे गंदगी व नाली चोक मिली। मंत्री सुरेश खन्ना ने अफसरों को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बड़े मंगल के मद्देनजर लखनऊ शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया है। मंत्री के साथ स्वच्छता समिति के सुनील मिश्रा व लखनऊ नगर निगम के अधिकारी भी साथ रहे।









