हल्द्वानी में लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ-साथ तिरंगा लहराये

भारत माता की जय के नारों के साथ-साथ लहराया तिरंगा

हल्द्वानी, 7 मई (हि.स.)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हल्द्वानी में लोगों ने भारत माता के नारों के साथ-साथ तिरंगा लहराया। भारत के इस सफल मिशन को लेकर लोगों ने कहा पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस प्रकार से लोगों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था, उसका जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दे दिया है। जिसको लेकर उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने भारतीय सेना के इस कामयाबी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना के अद्भुत पराक्रम पर खुशी जाहिर की है।