जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बरमानखुर्द में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बरमानखुर्द में चलाया गया स्वच्छता अभियान

नरसिंहपुर, 4 मई (हि.स)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जिले में 30 जून तक लगातार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने जिले के बरमानखुर्द स्थित नर्मदा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर कहा गया कि हम सब मिलकर नर्मदा की स्वच्छता और उसके संरक्षण की दिशा में आगे कदम बढ़ायें। यह पवित्र नदी हमारे जीवन की धारा है और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान सभी ने एक साथ घाट व उसके आसपास की साफ- सफाई की। उन्होंने अनावश्यक पड़े कचरे को एकत्रित किया और उचित स्थान पर जाकर इन कचरे का निपटान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, जिला अध्यक्ष लघु वन समिति देवी सिंह पटेल, सुनील कोठारी, मनमोहन बंटू साहू, उदय राव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

—————