बरेली जोन ने यूपी पुलिस पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन व योगा प्रतियोगिता में मारी बाजी
बरेली जोन ने यूपी पुलिस पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन व योगा प्रतियोगिता में मारी बाजी
बरेली, 9 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन व योगा प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जनपद मेरठ में 28 अप्रैल से 1 मई 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की 14 टीमों के लगभग 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बरेली जोन की महिला टीम ने पावर लिफ्टिंग व भारोत्तोलन में चल वैजयंती विजेता की दोनों शील्डें जीतीं। महिला आरक्षी रजनी (बिजनौर) ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं मुख्य आरक्षी नईम अहमद ने दक्षिण एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतने के साथ मेरठ प्रतियोगिता में योगा कोच के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 16 पदक प्राप्त हुए। प्रमुख विजेताओं में उपनिरीक्षक मधु कश्यप, मुख्य आरक्षी रमा यादव, महिला आरक्षी आशा, उर्वशी, कविता शर्मा, आरती, रंजना, अमन सिंह, हरिश, अजीत व संजीव शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन श्री रमित शर्मा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।









