केशकाल घाट में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पत्थर से टकराकर पलटी, चालक घायल
केशकाल घाट में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पत्थर से टकराकर पलटी, चालक घायल
काेंड़ागांव, 29 मई (हि.स.)। जिले के केशकाल घाट के दूसरे मोड़ में आज गुरूवार दाेपहर में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित वाल्वाे कार क्रमांक सीजी 10 एआर 3333 विशालकाय पत्थर से टकराकर पलट गई, इस दुर्घटना में कार चालक काे मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने कार चालक काे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाकर दुर्घटना की जांच कर रही है। केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मोहित जैन कोंडागांव से रायपुर की ओर जा रहा था । तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हाेकर पत्थर से इस तरह टकराई कि कार के चाराे चक्के उपर हाे गये ।
—————









