पंचकुडीय गायत्री महायज्ञ का समापन
पंचकुडीय गायत्री महायज्ञ का समापन
खूंटी, 20 अप्रैल (हि.स.)। कर्रा प्रखंड के महतो टोली गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन रविवार को हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति कुंज, हरिद्वार से आये परिव्राजक चंदन मोदी ने वैदिक मंत्रों के सस्वर गान और देव पूजन, सर्वतोभद्र पूजन आदि विधियों के साथ कराई।
यज्ञ की पवित्र अग्नि में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। यज्ञ के दौरान युगगायक अमित किरण की ओर से प्रस्तुत होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान यज्ञ से जैसे प्रेरणादायक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। चंदन मोदी ने यज्ञ की जीवन में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक घर में नित्य बलिवैश्य आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में कर्रा के स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ खूंटी से आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का भी योगदान रहा।
—————









