जीतू पटवारी ने उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में चादर भेजी, देश में अमन भाईचारे और तरक्की की दुआ की
जीतू पटवारी ने उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में चादर भेजी, देश में अमन भाईचारे और तरक्की की दुआ की
भाेपाल, 8 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वे उर्स के मौके पर बुधवार काे म.प्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं अजमेर दरगाह कमेटी के पूर्व चेयरमेन शेख अलीम को चादर सुपुर्द की। अकीदतों भरी और गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे हुए इस चादर को गरीब नवाज दरगाह पर शेख अलीम पेश करेंगे।
इस मौके पर शेख अलीम ने बताया की, अजमेर शरीफ दरगाह में 813 वें उर्स का आगाज हो गया है। पुरे विश्व से गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढाने के लिये डेलीगेशन आएगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी हर वर्ष की तरह इस उर्स पर भी दरगाह पर चढाने के लिए चादर सुपुर्द की है। शेख अलीम ने कहा की चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे पेश कर देश में अमन और खुशहाली की दुआ की जाएगी। इस माैके पर अल्पसंख्यक विभाग के सभी शहर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के सभी साथी सैयद साजिद अली समेत कई लाेग माैजूद रहें।
—————









