महाकुम्भ मेला की सुरक्षा में 502 होमगार्डों ने लिया प्रशिक्षण
महाकुम्भ मेला की सुरक्षा में 502 होमगार्डों ने लिया प्रशिक्षण
प्रयागराज, 01 जनवरी (हि.स.)। तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले ऐतिहासिक महाकुम्भ पावन पर्व को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के विजन अनुरूप भव्य, दिव्य, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिये जाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोमतीनगर लखनऊ द्वारा मेला में प्रतिस्थापित 502 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।
बुधवार को आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण जनपद प्रयागराज के पुलिस लाइन झूंसी मेला परिक्षेत्र स्थित समर्पण प्रशिक्षण पण्डाल में हुआ। पुलिस लाइन झूसी मेला परिक्षेत्र स्थित समर्पण प्रशिक्षण पण्डाल में जनपद चन्दौली से 160 होमगार्ड्स, भदोही से 56, झांसी से 238 एवं कौशाम्बी से 48 होमगार्ड्स स्वयंसेवक इस प्रकार कुल 502 होमगार्ड्स स्वसयसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मेलाधिकारी, होमगार्ड्स अमित कुमार पाण्डेय ने जवानों को नववर्ष की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण से लाभ के सम्बंध में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु होमगार्ड्स स्वयंसेवको को डूबने की स्थिति में, भीड़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम, आपातकालीन स्थिति में, अग्निकांड की स्थिति में, भगदड़ की स्थिति में, शीतलहर की स्थिति में क्या करें, क्या न करें तथा प्राथमिक उपचार के सम्बंध में प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण व डेमो एनडीआरएमयू के प्रशिक्षकां द्वारा दिया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण 29 दिसम्बर से शुरू हुआ है, जो 07 जनवरी तक चलेगा।
—————









