फरीदाबाद : बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 31 दिसंबर (हि.स.)। रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चन्द्र मोहन निवासी सैक्टर-21सी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी अनखीर में अपनी शिकायत में बताया कि बीती रात दो लडके उनके मकान में घुस गए, जो चोरी कर रहे थे, जब उन्होने देखा तो उनपर हमला कर दिया। आरोपी सोने के जैवरात, नकदी 15,000 रुपये, एटीएम कार्डस, मोबाइल फोन इत्यादि सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा यूपीआई अकाउंट का सिक्योरिटी पिन भय दिखाकर ले लिया तथा यूपीआई के माध्यम से 70,001 रु ट्रांसफर कर लिए। जिस शिकायत पर थाना सुरजकुण्ड में मामला दर्ज किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त अपराध को मामले को सफल बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। जिसपर पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मोहित व विशाल निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को एसजीएम नगर से तथा आरोपी हितेश वासी अलमोरा चंदोली उत्तर प्रदेश हाल खानपुर दिल्ली को देवली रोड़ खानपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मोहित और हितेश ने मिलकर 28 दिसम्बर की रात के समय सेक्टर-21सी में इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय आरोपियों ने बुजुर्ग दंपतियों के साथ मार पीट की थी तथा घर में चोरी की थी इसी दौरान बुजुर्ग दंपति का फोन लेकर विशाल के खाते में 70001/-रु भेजे थे। आरोपी नशे के आदी है। आरोपियो को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।