शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : कमिश्नर डोमन सिंह

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : कमिश्नर डोमन सिंह

जगदलपुर, 19 दिसंबर (हि.स.)। कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग योजनाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन करें।

उन्होंने बैठक में वनाधिकार मान्यता पत्र का रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित पंजी संधारण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी को जिलों में कार्यरत जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वेच्छानुसार सप्ताह के किसी भी दिन एक विषय पर अध्यापन करवाने के लिए प्रेरित करने की पहल करने कहा। उक्त निर्देश कमिश्नर श्री सिंह ने गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय में संभागीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए।

कमिश्नर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि 30 नए स्थापित कैम्पों एवं केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा किए गए निरीक्षण गुण्डम कैम्प के क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं को सेचुरेशन की स्थिति में लाने का प्रयास करें।

बैठक में पशुधन विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कृषक कल्याण समिति की बैठक नहीं कराने वाले 3 जिलों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने पंचायत विभाग के मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस मॉडल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति महिला पहल, प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य हेतु पंजीयन, जियोटेनिंग के कार्य, अमृत सरोवर योजना ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा किए। उन्होंने लक्ष्य को देखकर तय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान कमिश्नर श्री सिंह ने आयुष्मान कार्ड के निर्माण में जिलों के अंदरूनी इलाकों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के कार्ड निर्माण में गति देने कहा। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालन तथा स्वास्थ्य शिविर, सिकल सेल स्क्रीनिंग की प्रगति, चिरायु योजना की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र के संचालन, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में चिंहाकन व उपचार की स्थिति और मोतियाबिंद जांच की स्थिति की समीक्षा किए। टीबी नियंत्रण हेतु निक्षय मित्र के रूप में सभी कार्यालयों को दायित्व देने के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

—————