गमछे के फंदे से लटक युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

गमछे के फंदे से लटक युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर, 11 नवम्बर (हि.स.)। संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शीतलगढ़ निवासी शिवा कोल (25) पुत्र ओमप्रकाश सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे अपने घर के अंदर बडेर में गमछें से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विविध कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी संतनगर ने बताया कि मौत की वजह की जानकारी के लिए जांच प्रक्रिया जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।