फर्जी दस्तावेज के माध्यम से सरकारी नौकरी तलाश करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज के माध्यम से सरकारी नौकरी तलाश करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति 5-6 महीने से जगदलपुर बहादुरगुडा में तारा गुप्ता के मकान में किराये में रह रहे हैं, जिन लोगो के द्वारा फर्जी तरीके से कक्षा पांचवी, आंठवीं, दसवीं का फर्जी कूट रचित स्कूल प्रमाण पत्र तैयार करते हुए, जगदलपुर का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाये हैं और उक्त निवास प्रमाण पत्र को असली के रूप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न खाली सरकारी पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन कर रहे हैंं।

सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में मुखबिर के निशानदेही में बहादुरगुडा राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित तारा गुप्ता के किराये के मकान में बुधवार काे दबिश दी गई। जहां पर दो लड़के मिले जिनसे पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा अपना अपना नाम अनुज यादव पिता शिरी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी सुल्तानपुर काजीपुर एवं अजय यादव पिता राजेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी शाहपुर मउनाथ भंजन मऊ उत्तरप्रदेश का होना बताया तथा सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी करना बताया। उन्हाेने बताया कि उत्तर प्रदेश में कॉम्पीटिशन ज्यादा होने से पिछले कुछ समय से जगदलपुर में आकर रहना तथा जगदलपुर के स्कूल के नाम से फर्जी तरीके से कूट रचित दस्तावेज तैयार करते हुए छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं, बताते हुए कूट रचित फर्जी दस्तावेज को पेश करने से जब्ति की गई, उपरोक्त आरोपिताें के विरुद्ध थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर उक्त दाेनाें आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, स.उ.नि. दिनेश उसेंडी आरक्षक भैरव सिन्हा, प्रकाश नायक का याेगदान रहा।

—————