बस्तर संभाग में रात के तापमान में 16 नवंबर के बाद आएगी गिरावट
बस्तर संभाग में रात के तापमान में 16 नवंबर के बाद आएगी गिरावट
जगदलपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज इस वक्त स्थिर बना हुआ है, दिन में ज्यादा गर्मी भी नही है, और रात में ठंड भी ज्यादा नही लग रही है। इस बीच मौसस विज्ञान केंद्र का कहना है कि 16 नवंबर के बाद रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से अभी नमी की मात्रा बरकरार है। 14 नवंबर को पुनः एक पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में नमी बने रहने के कारण कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। इसके बाद दिन का पारा भी गिरेगा। आज मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
—————









