देश के अनमोल रत्न थे रतन टाटा : डा लंबोदर महतो

देश के अनमोल रत्न थे रतन टाटा : डा लंबोदर महतो

रांची, 10 अक्टूबर( हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और विधायक डॉ लंबोदर महतो ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी रतन नवल टाटा के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने गुरुवार को कहा कि सरल, विनम्र, मिलनसार, मृदुभाषी, परोपकार की भावना से भरे रतन नवल टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी थे। रतन नवल टाटा के देश के अनमोल रत्न थे उन्होंने अपने अतुलनीय संकल्प, क्षमता और सक्रियता से देश के आर्थिक ढांचे को ठोस आकार दिया। उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता, दूरदर्शिता एवं समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। रतन नवल टाटा के प्रति सभी के मन में आदर एवं सम्मान था । वे कामयाबी और भरोसे के मिसाल थे। सच्चे देशभक्त थे। उनकी अनुशासित और संतुलित जीवन शैली थी। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

—————