फतेहाबाद : अब तक एक लाख 97 हजार 314 एमटी धान की खरीद

फतेहाबाद : अब तक एक लाख 97 हजार 314 एमटी धान की खरीद

फतेहाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिला में अब तक 14007 किसानों की एक लाख 97 हजार 314 मीट्रिक टन धान फसल की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 2415 किसानों की 39 हजार 459 मीट्रिक टन, हैफेड ने 5634 किसानों की 71 हजार 186 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 5958 किसानों की 86 हजार 669 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। उपायुक्त मनदीप कौर ने रविवार को किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान की फसल को अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में सुखाकर लाए, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि किसानों की धान फसल का एक एक दाना सरकार द्वारा खरीद जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मंडियों से धान फसल का उठान कार्य भी किया जा रहा है। जिला में अब तक एक लाख एक हजार 44 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया जा चुका है, जिसमें फूड सप्लाई ने 23 हजार 83 मीट्रिक टन, हैफेड ने 35 हजार 760 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 42 हजार 201 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।