बरकई में नदी किनारे नवजात का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बरकई में नदी किनारे नवजात का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कोंडागांव, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बरकई में नदी किनारे आज मंगलवार काे एक नवजात का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरसगांव पुलिस काे दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने नवजात को गर्भ में मारकर यहां फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि नदी किनारे मिला नवजात का शव का था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
—————









