चरस तस्करी के आरोप में हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
चरस तस्करी के आरोप में हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार
कुल्लू, 24 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना सैन्ज के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
यह मामला उस समय सामने आया जब पुलिस सैंज के लारजी फोरेस्ट चेक पोस्ट के समीप नाका पर मौजूद थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 151 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपी सुनील (41) पुत्र धर्म पाल, निवासी रजलू गड्डी, तहसील गनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चरस की खेप को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है
—————









