युवती ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या

युवती ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या

खूंटी, 18 सितंबर (हि.स.)। जिले के मारंगहादा थानांतर्गत जोड़ांग गांव की खुशबू टूटी नामक 20 वर्षीय युवती ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपने घर में ही युवती द्वारा इस घटना को अंजाम देने के बाद स्वजनों की नजर जब उस पर पड़ी, तो स्वजन उसे फंदे से उतार कर सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे स्वजनों को सौंप दिया।

—————