ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

पलामू, 19 सितंबर (हि.स.)।जिले के छतरपुर के बैराही मोड़ के समीप गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को घायलावस्था में अनुमंडलीय छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान रतन महतो (27) ग्राम पकरिया पोस्ट तेंतराई थाना पांकी निवासी के रूप में की गयी। वहीं घायल युवक का नाम रंजीत भुइयां पिता ललन भुइयां है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर की तरफ से एक ट्रक (एनएल01एए7827) मेदिनीनगर की तरफ जा रहा था, जबकि एक हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच 01भी7919) मेदिनीनगर की तरफ से छतरपुर की तरफ आ रही थी। इसी क्रम छतरपुर थाना क्षेत्र के बैराही मोड़ के समीप बाइक सवार दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों वाहन व शव को कब्जे में ले लिया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

—————