लेदर फुटवियर हस्तशिल्पकारों का 50 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लेदर फुटवियर हस्तशिल्पकारों का 50 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कोडरमा, 12 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड रांची के बैनर तले दिन 12 सितंबर को कोडरमा जिले के अंतर्गत सतगावां प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत के शिवपुर गांव में लेदर फुटवियर प्रशिक्षण एजेंसी जन जागरण केंद्र हजारीबाग के तत्वाधान में 50 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कौशल उन्नयन योजना के अंतर्गत किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत समिति ज्योति देवी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड कोडरमा के जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, प्रखंड उद्यमी समन्वयक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चयनित 20 हस्तशिलकारो प्रशिक्षणको का संबोधित करते हुए जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव ने कहा कि लेदर फुटवियर का प्रशिक्षण देकर कर सभी हस्तशिल्पकार को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देना ही सरकार का लक्ष्य है।

—————