वन नेशन, वन इलेक्शन’ को केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिलना ऐतिहासिक : सुदेश महतो

वन नेशन, वन इलेक्शन’ को केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिलना ऐतिहासिक : सुदेश महतो

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को स्वीकृति मिलने को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लोकतंत्र को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और संसाधनों की महत्वपूर्ण बचत होगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

—————