मदरसे के छात्र की सड़क हादसे में मौत
मदरसे के छात्र की सड़क हादसे में मौत
बरेली, 26 सितंबर (हि.स.) । घर से बाइक पर सवार होकर निकले मदरसे के छात्र को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मामला थाना भोजीपुरा क्षेत्र के सैदपुर चुन्नीलाल निवासी अमीर हसन पुत्र रफीक अहमद (25) एक मदरसे का छात्र था। युवक अपनी बाइक पर सवार होकर भोजीपुरा के रास्ते धौरा टांडा जाने के लिए निकला था। इस बीच टोल प्लाजा के पास सामने से तेजी से आ रहे डंपर ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया अमीर हसन अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था और मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।









