झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत ने नए झारखण्ड भवन का उद्घाटन किया

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न्यू झारखण्ड भवन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों के साथ आज बंगला साहिब रोड नई दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर झारखण्ड के लोक नृत्य उरांव आदिवासी नृत्य, मुण्डा आदिवासी नृत्य, हो आदिवासी नृत्य, संथाली आदिवासी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुत की गई। हेमंत सोरेन उद्रघाटन समारोह में अपनी पत्नि व झारखण्ड की विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह भवन बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था, इसका उद्घाटन हमारे लिए गर्वान्वित होने की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी इस नई इमारत में नई अत्याधुनिक तकनीकी जिसमें जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं व तकनीक से सुसज्जित है। जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कनॉट प्लेस में स्थित होने से रेलवे, बस स्टॉप, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि से नजदीक है। इसके शुरू होने से झारखण्ड के निवासियों के लिए आसानी रहेगी। यह इमारत भविष्य में झारखंड सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।

इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरावं, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपिका पांडेय, मिथिलेश कुमार ठाकुर, इरफ़ान अंसारी, बेबी देवी, दीपक बिरवा, विधायक उमाशंकर अकेला, सांसद कालीचरण मुंडा, राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, पूर्व राज्य सभा सदस्य धीरज साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मुख्य सचिव झारखण्ड एल. खियांग्ते, भारत सरकार की सचिव अलका तिवार, अपर मुख्य सचिव मुख्य स्थानिक आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार बिमल घोष, झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार, झारखण्ड सरकार के सचिव मनोज कुमार, केशव महतो कमलेश प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस झारखण्ड, राजेश ठाकुर भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस झारखण्ड, भवन निर्णाम सचिव अरवा राजकमल, मुख्य प्रशाशिक पदाधिकारी झारखण्ड भवन शहंशाह अली खान आदि विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

—————