अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर पर बैठे वृद्ध से टकराई, मौत

अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर पर बैठे वृद्ध से टकराई, मौत

जालौन, 02 सितंबर (हि.स.)। जनपद के उरई-राठ फोरलेन सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार में उरई से राठ त्रियोदशी में जा रहे बाइक सवार युवकाें की अचानक

गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में डिवाइडर पर बैठे मुहम्मदाबाद गांव निवासी 70 वर्षीय मोहनलाल की टक्कर लगने से माैत हाे गई।

बताया जा रहा है कि वृद्ध बकरियों को पास में चरने के लिए छोड़कर हाइवे के बीच बने डिवाइडर पर बैठ गया था। टक्कर मार कर भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे डायल 112 के पीआरबी कर्मियाें के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर डकोर थाना पुलिस ने घटना

स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई है, जहां उन्होंने पूछताछ में अपने नाम रामलला पांचाल (21) पुत्र मोहर सिंह पांचाल व सागर पांचाल (21) पुत्र परमलाल बताए हैं।