अनूपपुर: कुएं में गिरे चार जंगली सूअर एक की मौत, तीन का किया गया रेस्क्यू
अनूपपुर: कुएं में गिरे चार जंगली सूअर एक की मौत, तीन का किया गया रेस्क्यू
अनूपपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत दुलहरा गांव के बगीचे में मंगलवार-बुधवार की रात्रि विचरण कर रहे चार जंगली सूअर खेत में बने कुएं में गिर गए जिससे एक की मौत हो गई । तीन जंगली सुअरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर जंगल रवाना हो गए। मृत सूअर का पंचनामा एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार दुलहरा गांव के रामदास बुनकर के पुत्र द्वारा जानकारी दी गई कि बगीचा में स्थित खेत के बने कच्चे कुआं में रात चार जंगली सूअर गिर गए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई हैं, तीन पानी में तैर रहे हैं । इसकी जानकारी वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्णगौरव सिंह,परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर,वनरक्षक राजीव कुमार पटेल को दिए जाने पर वन विभाग के शासकीय सेवक स्थल पर पहुंचकर कुएं के अंदर तैर रहे तीन जंगली सुअरों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जो बाहर निकलते ही जंगल की ओर चले गए। वही मृत सूअर का पंचनामा तैयार कर पशु चिकित्सक से पोस्टरमार्डम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।









