हिसार : रिकॉर्ड में गलत जानकारी मिलने पर कर्मचारी के साथ चेकर, मेकर भी होगा जवाबदेह
गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के साथ जिम्मेदार चेकर/मेकर
गुरुवार को जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों का सटीक और पूरा रिकॉर्ड रखना
प्रशासनिक कार्यों के लिए जरूरी है। निगम में सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के तहत अधिसंख्य
पदों के सृजन, ऑनलाइन तबादलों, पुनर्गठन और अन्य नियमित प्रशासनिक कार्यों में एचआरएमएस
के आंकड़ों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में रिकॉर्ड में कमी या गलत जानकारी होने
से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है और सरकारी मामलों के निपटारे में देरी हो सकती
के रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन के लिए नामित चेकर/मेकर के माध्यम से सभी जानकारियां
तारीख, वर्तमान तैनाती का स्थान, अवकाश रिकॉर्ड, वैवाहिक स्थिति, परिवार का विवरण,
पदोन्नति, सेवा सत्यापन, निलंबन और दंड से संबंधित रिकॉर्ड सहित अन्य सेवा संबंधी जानकारियां
प्रत्येक कर्मचारी का रिकॉर्ड पूर्ण, सही और अद्यतन होना चाहिए। पत्र में सभी संबंधित
अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल
के इस्तेमाल के दौरान तकनीकी समस्या आने पर संबंधित शिकायत एचआरएमएस के लिए निर्धारित
ईमेल आईडी hrmsdh@dhbvn.org.in पर भेजने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित अधिकारियों को कार्यालयवार
स्वीकृत पदों की सही मैपिंग सुनिश्चित करने और अपने क्षेत्राधिकार में विभिन्न कैडर
की कार्यरत कर्मचारी संख्या का एचआरएमएस पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान करने के










