lohias-ideas-remain-relevant-

लोहिया के विचार सामाजिक न्याय और समानता के लिए आज भी प्रासंगिक : राकेश मौर्य

जौनपुर, 12 अक्टूबर । यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टीजनों ने डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को विश्व पटल पर स्थापित करने तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता, आर्थिक विषमता के उन्मूलन और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का मानना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और समान अवसर मिले बिना वास्तविक सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, श्याम बहादुर पाल, प्रभानंद यादव, शकील अहमद, लाल मोहम्मद राईनी, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, जगदीश प्रसाद मौर्य और अजय रंजन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।