महिला उत्पीड़न से जुड़े 33 प्रकरणों पर 29 सितंबर को होगी सुनवाई
सूरजपुर, 28 सितंबर । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की संयुक्त सुनवाई 29 सितंबर को अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी। आज सोमवार को आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से होगी।
सुनवाई के लिए गठित न्यायपीठ में आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू और सदस्य प्रियम्वदा सिंह जुदेव मौजूद रहेंगी। इसमें सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से प्राप्त महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।









