up-minister-sanjay-gangwar

जालौन के रगौली गांव में रात्रि जनचौपाल में मंत्री संजय गंगवार ने सुनीं समस्याएं

उरई, 13 जून । उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं जालौन जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार शुक्रवार काे उरई तहसील क्षेत्र के रगौली गांव में पहुंचे। रात में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

देर रात मंत्री संजय गंगवार ने रगाैली गांव में रात्रि चौपाल के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचें, इसको लेकर संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत गांव में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। वहीं, राष्ट्रव्यापी चर्चा में आए नीट पेपर लीक मामले पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेपर किसी भी चीज का लीक हो सकता है लेकिन सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। जरूरी कदम उठाए। कार्रवाई की गयी। दोबारा परीक्षा कराई। साथ ही, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस किराए में रियायत भी दी गई।